सैलाना नगर के जैन धर्मशाला में सीसीटीवी कैमरे व अग्निशमन यंत्र का किया उद्घाटन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर के जैन धर्मशाला में सीसीटीवी कैमरे व अग्निशमन यंत्र का किया उद्घाटन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के जैन धर्मशाला के संपूर्ण परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे व अग्निशमन यंत्रों का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश एवं धर्मशाला समिति के अध्यक्ष अशोक चंडालिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कैमरों की स्थापना से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है, तथा असामाजिक घटनाओं पर नियंत्रण करने में भी सहायता मिलती है। वहीं अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता किसी आकस्मिक आगजनी की स्थिति में तुरंत नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

समिति अध्यक्ष अशोक चंडालिया ने बताया कि धर्मशाला में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने थाना प्रभारी एवं प्रशासन का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जैन धर्मशाला प्रबंधन समिती के अध्यक्ष अशोक चंडालिया, उपाध्यक्ष जितेंद्र रांका, सचिव पियूष जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश संघवी, पूर्व समिती से करुण संघवी, नवीन समिती के राजेश चंडालिया, संजय संघवी, प्रीतेश लोढ़ा, मुकेश संघवी, अभय मोगरा, प्रियंक चंडालिया, अभिनव सियाल, प्रशांत मांडोत, अंकुर ग्वालियरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *