सैलाना नगर के मांगलिक भवनों व मेरिज गार्डनों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर के मांगलिक भवनों व मेरिज गार्डनों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल 

सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा व्यवस्था की उठी मांग

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, कृष्णकांत मालवीय सैलाना।

रतलाम- (Ratlam) देवउठनी ग्यारस से शादी समारोह का सीजन शुरू हो गया है। धड़ल्ले से मांगलिक भवनों व मेरीज गार्डनों की बुकिंग कि जा रही है‌। तो वहीं दूसरी ओर शादी समारोह के लिए उपयोग में आने वाली मांगलिक भवनों व मेरीज गार्डनों में सुरक्षा व्यवस्थाओ का अभाव भी दिखाई दे रहा हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठते नजर आए।

नगर में विवाह, जन्मदिन, सत्संग और समाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग में आने वाले मांगलिक भवनों व गार्डन में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पाई जा रही है। अधिकांश भवनों में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। जिससे किसी भी घटना के समय प्रमाण जुटाना कठिन हो जाता है।

सैलाना में विभिन्न समाजों व संगठनों द्वारा संचालित भवनों में प्रतिदिन छोटे-बड़े आयोजन होते हैं। जिनमें बाहर से आने वाले लोग भी शामिल होते हैं। ऐसे में भवन परिसर, मुख्य द्वार, पार्किंग क्षेत्र और भोजनालय स्थान पर निगरानी होना बेहद जरूरी है। इसके बावजूद भवन संचालकों द्वारा इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार कार्यक्रमों के दौरान झगड़े, गुमशुदा सामान या वाहन चोरी जैसी शिकायतें सामने आती हैं। लेकिन सीसीटीवी न होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ पाती और मामले अनसुलझे रह जाते हैं।

नागरिकों ने कहा कि प्रशासन और नगर परिषद को इस विषय पर कड़े निर्देश जारी करते हुए सभी मांगलिक भवनों में सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य करना चाहिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके और घटनाओं की स्थिति में वास्तविकता आसानी से सामने आ सके।

एक दिन पहले हुई चोरी की घटना-

गुरुवार को नगर के बस स्टैंड मेन रोड समिप सागर वाटीका में एक शादी समारोह में बाहर से आई मेहमान महीला कि पर्स चोरी हो गया था। पर्स में महिला के सोने के ज्वेलरी सहीत नगदी राशी पड़ी हुई थी। चोरी की घटना के बाद वहां पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। लेकिन सागर वाटीका में कहीं पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए नहीं थे। जिससे चोरो को पकड़ने में काफी समस्याओं का सामना करना पडा‌। इसी तरह नगर के कहीं भी मांगलिक भवनों व मेरिज गार्डनो में सुरक्षा व्यवस्था का अभाव दिखाई दे रहा है। मांगलिक भवनों व मेरीज गार्डनों के संचालको को सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *