जिला स्तरिय शांति समिति की बैठक का आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जिला स्तरिय शांति समिति की बैठक का आयोजन

8/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले में आगामी प्रमुख त्योहारों होलिका दहन, धुलेटी, रंगपंचमी, शीतला सप्तमी, ईद उल फितर आदि के दृष्टिगत साम्प्रदायिक सौहार्द, सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्वक आयोजन के संबंध में शनिवार को रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम एवं रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समीति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक मे जिले के विभिन्न धर्मो के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। जिसमें पुलिस अधीक्षक रतलाम एवं जिला कलेक्टर द्वारा गणमान्य नागरिकों से आगामी त्योहारों के शांति पूर्वक आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। शांति समिति की बैठक में उपस्थित शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा आगामी त्योहारों होलिका दहन, धुलेटी, रंगपंचमी, शीतला सप्तमी, ईद उल फितर आदी पर्व को शान्ति एवं सौहार्द पुर्वक मनाए जाने के संबंध में सुझाव प्रदान किए तथा शांतिपूर्वक त्योहारों को संपन्न करवाने के लिए सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को त्योहारो पर कानुन व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विशेष रुप से सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक, भ्रामक एवं भडकाऊ पोस्ट करने वालो पर निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, शहर के थाना प्रभारीगण व अन्य प्रशासनिक व नगर निगम अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *