बड़ा खुलासा- पुलिस ने ठगी करने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बड़ा खुलासा- पुलिस ने ठगी करने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

8/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- आनलाईन META TRADES 5 PRO ट्रेडींग एप के माध्यम से धोखाधडी कर पैसे ठगने वाले गिरोह को पकडने मे पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को कारवाही मे लगभग एक लाख लोगो का डाटा बेस मिला तथा स्टेटमेंट एनालिसिस में लगभग 5 करोड़ रूपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी सामने आयी है।

बीते 4 मार्च 2025 को फरियादी पुष्कर पाटीदार पिता रामेश्वर पाटीदार उम्र 36 साल निवासी ग्राम रणायरा द्वारा META TRADES 5 PRO ट्रेडींग ऐप के माध्यम से ट्रेडिंग के नाम पर अलग अलग तीन खातो मे करीब 7,11,250 रूपये डलवाकर ट्रेडिंग कर धोखाधडी करने सम्बंधी आवेदन पत्र दिया गया। आवेदन पत्र पर से आलोट थाने पर अप क्रमांक 139/2025 धारा 318(4) बीएनएस, 66 डी आईटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुये रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल सायबर सेल एवं थाने की टीम का गठन कर आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया।

टीम द्वारा तकनिकी एनालिसिस कर कुल 6 आरोपियों 1 सोनम निवासी भोपाल, 2 आरती निवासी इटारसी, 3 दिनेश शर्मा निवासी शिवपुरी, 4 राज जोशी चाचोड़ा गुना, 5 फिरोज पठान देवास, 6 मोइन खान देवास को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों से हिकमतअमली एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से विस्तृत पूछताछ की गई। जिसमे सोनम परदेशी META TRADES 5 PRO ट्रेडींग ऐप की मुख्य सरगना पाई गई। जिसके द्वारा उसकी मौसी की लडकी आरती सोनकर व साथी फिरोज पठान निवासी देवास के साथ मिलकर फिरोज पठान के बताये अनुसार एप डेवलपर से 55 हजार रुपये मे META TRADES 5 PRO सर्वर एप खरीदा गया एवं फिरोज द्वारा अपने अंडर मे काम करने वाले मोईन व अन्य साथी के द्वारा सोनम परदेशी द्वारा दिये गये डाटा अनुसार लोगो को फोन लगाकर फीसिंग कर डीमेट अकाउंट खुलवाये गये एवं META TRADES 5 PRO ट्रेडींग ऐप की लिंक व्हाट्सएप पर भेजकर उसमे धोखाधडी पुर्वक शेयर खरीदवाकर खातो मे पैसे डलवाये गये।

सोनम परदेशी के साथी दिनेश शर्मा निवासी शिवपुरी द्वारा खातो की व्यवस्था की गई एवं खाताधारकों को लालच देकर उनके खातो मे पैसे डलवाकर उन पैसो को निकलवा कर सोनम परदेशी तक पहुंचाया गया। सोनम परदेशी व आरती सोनकर द्वारा META TRADES 5 PRO सर्वर एप को कन्ट्रोल करने वाले अन्य साथी आरोपी से लगातार लोगो के शेयर की वेल्यु को अपने मनचाहे अऩुसार बढाया घटाया गया व किसी भी कस्टमर द्वारा लाभ के पैसे निकालने की बात करने पर उसके शेयर की वेल्यु सर्वर एप के माध्यम से कम कर शेयर को होल्ड रखने या अधिक पैसे इनवेस्ट करने का बताया और जिस कस्टमर द्वारा पैसे निकालने का दबाव बताया गया। उसकी आईडी एप से हटाकर मोबाईलो को बंद कर धोखाधडी करना बताया गया है। जिस पर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियो को माननीय न्यायालय मे पेश कर पीआर प्राप्त कर पुछताछ की जा रही है।

पूर्व में यह शेयर ट्रेडिंग कम्पनियों में काम करते थे। जिनके बंद होने के बाद इनके पास लगभग एक लाख लोगो का डाटा बेस है। लगभग 5 करोड़ रूपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी सामने आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *