पुलिस ने कैमिकल से खाद्य पदार्थ पोस्तादाना क्लीन करने वाले आरोपीयो के विरुद्ध की कार्यवाही

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने कैमिकल से खाद्य पदार्थ पोस्तादाना क्लीन करने वाले आरोपीयो के विरुद्ध की कार्यवाही

8/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व जावरा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन मे जावरा औ. क्षैत्र. थाना प्रभारी वी डी जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।

गठित टीम को मुखबिर सूचना मिली कि मेरे विश्वसनीय मुखबीर ने सुचना दिया कि ग्राम बन्नाखेडा का श्रीपाल सोनगरा अपने दो अन्य साथी जावेद व अकबर के साथ उसके स्वयं के बोरदा रोड स्थित फार्म हाऊस पर मठमेले पोस्ता दाना को बाजार मे उचे दाम पर बेचने के लिये केमीकल से धोकर तैयार कर रहा है, केमीकल से धोया हुआ पोस्तादाना मानव जीवन के लिये हानिकारक है, यदि तत्काल दबिश दी जाये तो इन्हे पकडा जा सकता है। जो सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान पर पहुची व मौके पर केमीकल से धुले हुये पोस्तादाना से भरे 11 कट्टे व बिना धुले हुये पोस्तादाना से भरे हुये 29 कट्टे, 5 पुरे हरे रंग के ज्वलनशील केमीकल से भरे ड्रम व एक आधा हरे रंग के ज्वलनशील केमीकल से भरा ड्रम, तीन प्लास्टिक की केन, केमीकल मे गला हुआ।

पोस्तादाना छानने की मशीन, दो एल्युमिनियम के तपेले, एक इलेक्ट्रानिक तोलकांटा को आरोपी श्रीपालसिह, जावेद व अकबर से विधिवत जप्ति पंचनामा बनाकर जप्त किया गया तथा जावरा औ. क्षैत्र. थाने पर अपराध क्रमांक 131/06.03.2025 धारा 274, 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया व आरोपी से मठमेला व खऱाब पोस्ता दाना व केमिकल खरीदने तथा केमिकल के धोकर पोस्तादाना को उपायकर उसे बेचने के संबध मे पुछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *