जावरा शहर पुलिस ने चोरी के फरार आरोपी को गुना से किया गिरफ्तार
8/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के जावरा शहर पुलिस को बडी सफलता मिली है। शहर के मुख्य बाजार बजाज खाना में हुई चोरी के फरार आरोपी को पुलिस ने गुना से गिरफ्तार किया। बारह लाख पच्चीस हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर जप्त किए।
बतादें की बीते 16 सितंबर 2023 को फरियादी प्रकाशचंद कोठारी पिता पारसमल उम्र 65 साल निवासी बजाज खाना जावरा ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात बदमाश रात्रि 01.00 बजे से 05.00 बजे के बीच पीछे की तरफ से घर के किचन की खिडकी तोडकर दुकान मे घुसकर सोने- चांदी के जेवरात व नगदी कुल किमती करीबन पांच करोई रुपये के चुराकर ले गये है। जो फरियादी की रिपोर्ट पर जावरा शहर थाने पर अपराध क्रमांक- 406/2023 धारा- 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो एवं तत्कालिन नगर पुलिस अधीक्षक संदीप मालवीय व जावरा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन को लगातार फरार आरोपीयों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। जिसमें सीसी टीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता से चोरी करने वाले आरोपीयों को ट्रेस किया जाकर पुर्व मे आरोपी गौरव रघुवंशी पिता बुंदेल सिंह रघुवंशी उम्र 24 साल निवासी ग्राम पिपरीया थाना गुना केन्ट जिला गुना, गंगु उर्फ गंगाराम पिता बापुडा पारदी उम्र 30 साल निवासी नई कनेरी ( खेजरा चक ) थाना धरनावदा जिला गुना, देवेन्द्र सोनी पिता टीकाराम सोनी उम्र-59 साल निवासी संतोषी माता मंदिर के पास वार्ड नं.-15 गुना थाना सिटी कोतवाली जिला गुना को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी गंगु उर्फ गंगाराम पारदी व देवेन्द्र सोनी से सोने के आभुषण कुल वजनी करीबन 71 ग्राम किमती करीबन 4,98,126 रुपये के तथा चांदी के आभुषण कुल वजनी करीबन 05 किलो कुल कीमती 4,00,138 रुपये के जप्त किये गये।
इस प्रकार कुल करीबन 9,00,000 रुपये ( नौ लाख रुपये ) के चांदी व सोने के आभुषण जप्त किये जाकर आरोपीयो को जेल भेजा गया। जो वर्तमान मे न्यायिक अभिरक्षा मे जावरा जेल मे निरुद्ध है। आरोपी गंगु उर्फ गंगाराम पारदी द्वारा चोरी का मश्रुका आरोपी सागर पिता गजानन्द सोनी निवासी गुना को बेचना बताया था जो आरोपी सागर सोनी फरार हो गया था। जिसकी लगातार पुलिस टीम गुना भिजवाकर तलाश की जाकर 6 मार्च 20256 को फरार आरोपी सागर पिता गजानन्द सोनी उम्र 34 साल निवासी नयापुरा वर्धमान कालोनी गुना को गुना से मुखबीर सुचना के आधार पर पुलिस अभिरक्षा मे लेकर गिरफ्तार किया गया। जिससे चोरी का माल सोने चांदी के जेवर खरीदने के सम्बंध मे पुछताछ की जाकर सागर सोनी के मैमो अऩुसार सागर सोनी से कुल 80 ग्राम सोने के जेवर किमती 7,50,000 रुपये ( सात लाख पचास हजार रुपये ) के व 5 किलो ग्राम चांदी के जेवर किमती 4,75,000 रुपये ( चार लाख पचहत्तर हजार रुपये) के इस प्रकार चोरी का कुल मश्रुका 12,25,000 रुपये (बारह लाख पच्चीस हजार रुपये ) का बरामद किया गया।
इस प्रकार प्रकरण मे अब तक कुल 4 आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर कुल 21,25,000 रुपये ( इक्कीस लाख पच्चीस हजार रुपये ) का मश्रुका सोने-चांदी के जेवर बरामद किये गये है तथा प्रकरण मे आरोपी 1.कालिया उर्फ कालिचरण उर्फ हरिसिंह पिता सागरमल पारदी निवासी खेजरा चक थाना धरनावदा, 2. पवन पिता बापुडा निवासी खेजरा चक थाना धरनावदा, 3.मुरारी पिता जगन्नाथ उर्फ जगन पारदी नि. बिलाखेडी, 4.रामपुजन पिता हटेसिंह पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा, 5.राहुल पिता नाथुडा पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा के फरार है तथा फरार आरोपीयो की गिरफ्तारी एवं उनके हिस्से मे आये सोने चांदी के आभूषणो की जप्ती होना शेष है एवं फरार आरोपीयो के विरुद्ध प्रत्येक के 15 से अधिक हत्या, लुट, डकैती, नकबजनी जैसी गम्भीर धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध है जिनकी पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।




