अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न
8/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सजनप्रभा हाल में महिला बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, अनिता कटारा, अनिता पाहुजा, सीडब्ल्यूसी सदस्य ममता भंडारी, वैदेही कोठारी एवं रविंद्र कुमार मिश्रा सहायक संचालक उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी के साथ अतिथियों द्वारा कन्या पूजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, रविंद्र कुमार मिश्रा, सहायक संचालक सीडीपीओ चेतना गेहलोद, सीडीपीओ अर्चना माहौर द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत भाषण रजनीश सिन्हा द्वारा दिया गया।
नारी शक्ति पर अनिता पाहुजा, अनिता कटारा, सी डब्ल्यू सी सदस्य ममता भंडारी, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा उद्बोधन दिए गए। उद्बोधन की एकरूपता यह रही कि सभी अतिथियों द्वारा नारी सम्मान की शुरुआत स्वयं के घर से चाही गई। संभाग लेवल की प्रथम विजेता रही। उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा याशी सालवी द्वारा तरह ताली नृत्य रुनझुन बाजे पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। निष्ठा दुर्गा वाहिनी जवाहर व्यायाम शाला की बालिकाओं शीनू पंवार, दीप परमार, इशिका ठाकुर, माही भटेवरा, हनी जाट और डोली पंवार द्वारा तलवारबाजी का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों और सम्मानित सभी महिलाओं बालिकाओं द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना कार्यक्रम अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम को देखा ओर सुना गया।
अगले चरण में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को मिशन शक्ति और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगो युक्त मेडल से सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति के 18 सहयोगी विभागों से चयनित विशिष्ट शासकीय सेवा के क्षेत्र में दिए गए सराहनीय योगदान के लिए शासकीय महिला सेवकों को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं में से स्वेच्छा से कई महिलाओं ने अपने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया।
महापौर प्रहलाद पटेल के पॉलिथीन मुक्त रतलाम के आह्वान पर कपड़े की थैली में मिशन शक्ति एवं बेटी बचाओ के लोगो युक्त कपड़े की थैली में स्वल्पाहार का वितरण किया गया। संचालन परियोजना अधिकारी चेतना गेहलोद और पर्यवेक्षक ज्योति सोनी द्वारा किया गया और आभार परियोजना अधिकारी अर्चना माहौर और हब लिपिक यशोद कुंवर राजावत द्वारा प्रकट किया गया।




