मंत्री काश्यप ने लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले श्रमिक विश्राम गृह का किया भूमिपूजन
8/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए लगभग 616.78 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 100 सीटर श्रमिक विश्राम गृह (रैन बसेरा) का भूमिपूजन शनिवार को प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय तथा जनपद सदस्य निर्मला कुंवर के आतिथ्य में किया गया।
प्रारम्भ में श्रम निरीक्षक निशा गणावा ने रैन बसेरे के निर्माण की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा कि रैन बसेरा शब्द ही अपने आप में आश्रय का संकेत देता है। शहर में दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से श्रमिक बंधु कार्य करने आते हैं। कई श्रमिक बंधु बस-ट्रेन छूट जाने के कारण वापस नहीं जा पाते हैं, ऐसी स्थिति में वे रैन बसेरे में ठहर सकते हैं। आपने कहा कि नवनिर्मित होने वाले रैन बसेरा 2 मंजिला होगा, हमारी कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द रैन बसेरा का निर्माण हो।
काश्यप ने कहा कि निर्मित होने वाले रैन बसेरा संचालन का दायित्व नगर निगम का रहेगा। ताकि किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे। रैन बसेरा निर्माण अच्छी गुणवत्ता के साथ हो।
इस अवसर पर मनोहर पोरवाल, बजरंग पुरोहित, निमिश व्यास, पवन सोमानी, गोविन्द काकानी, सोना शर्मा, नीलेश गांधी, अनूज शर्मा, विनोद यादव, अशोक जैन लाला, जयवन्त कोठारी, सरपंच निर्मला, कन्हैयालाल जाट, श्रम निरीक्षण निशा गणावा तथा नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नन्द किशोर ने किया।




