अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल ने “एमपी की खबर” से की चर्चा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल ने “एमपी की खबर” से की चर्चा

8/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष खबर- कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम (Ratlam,mp)- आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। विश्वभर में प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित किया गया है। इस दिवस पर लोगों को महिलाओं के प्रति आदर सम्मान, उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियों को बताने के साथ ही समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रतलाम जिले की सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल ने mpkikhabar से विशेष चर्चा की।

ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिला आगे ना हो-

सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिला आगे ना हो। महिलाओं-बालिकाओं में मेहनत करने की जबरदस्त क्षमता होती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरा सभी बालिकाओं-महिलाओं के लिए विशेष संदेश है कि आपके अंदर जबरदस्त क्षमता है‌ आप सभी कठिन से कठिन कार्य को भी कर सकती हैं।

जो मुकाम आप हासिल करना चाहती हो वह मुकाम आप हासिल कर सकती हो-

सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने संदेश में सभी महिलाओं को कहा कि जो मुकाम आप हासिल करना चाहती हैं। वह मुकाम आप हासिल कर सकती हैं। आप में जबरदस्त माद्दा है।

17-18 घंटे नियमित पढ़ाई कर आखिर मैंने मुकाम कर ही लिया हासिल-

उन्होंने छात्राओ को भी प्रोत्साहित किया व कहा कि मैं खुद शुरू से ही वर्दीधारी पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी। 17-18 घंटे नियमित पढ़ाई कर आखिर मैंने मुकाम हासिल कर ही लिया। महिलाओं के लिए भी उन्होंने कहा कि आप चाहें शादीशुदा हो, फिर भी बाद में भी पढ़ाई जारी रखकर आगे बढ़ सकती हो। हर क्षेत्र में हम अव्वल हैं। किसी से कम नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *