बडावदा पुलिस ने राजस्थान के दो कंजरो को अवैध शराब के साथ पकडा
रतलाम (Ratlam) जिले के बडावदा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जहां हाटपिपलिया चौकी पुलिस ने टोकडा कंजर डेरा राजस्थान के दो कंजरो को अवैध शराब के साथ पकडा है। साथ ही अन्य चोरीयो का भी खुलासा किया है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा रतलाम जिले मे अवैध शराब की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया। जोकी रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्ग दर्शन में एवं थाना प्रभारी बडावदा निरीक्षक पृथ्वी सिंह खल्लाटे के नेतृत्व मे 5 जुन गुरुवार को चौकी हाटपिपलिया थाना बडावदा पुलिस द्वारा मजबुत सूचना तंत्र व टीम सहयोग से टोकडा कंजर डेरा के दो कंजरो को एक काले रंग की सफेद पट्टे वाली हिरो स्पलेण्डर मोटर सायकल पर दो नीले रंग की प्लास्टिक की केनो मे भरी 60 लीटर कच्ची महुँवे की हाथ भट्टी की शराब सहित पकडा जिस पर पुलिस थाना बडावदा पर अपराध क्रमांक 197 /2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण मे आरोपी राज बाबु पिता भगतिया कंजर उम्र 40 साल निवासी टोकडा कंजर डेरा व शैतान सिंह पिता कलालिया कंजर उम्र 35 साल निवासी टोकडा कंजर डेरा थाना उन्हैल जिला झालावाड राजस्थान से एक काले रंग की सफेद पट्टे वाली हिरो स्पलेण्डर मोटर सायकल जिसका चैसिस नम्बर घिसा हुआ है। आरोपी राज बाबु कंजर व शैतानसिह कंजर द्वारा करीबन पांच माह सिन्दुर किया। गांव के पास क्रेशर मशीन से एक आयशर कम्पनी का ट्रैक्टर चुराकर ले जाना व करीबन 05-06 माह पुर्व ही सरसी के पास खीमाखेडी गांव से एक तुफान गाडी भी चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियो द्वारा थाना बडावदा के अप.क्र 74/25 धारा 303(3) बीएनएस मे पुछताछ कर आरोपियो द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर 03 हार्स पावर पानी की मोटर जप्त की गयी है।




