शिवगढ़ पुलिस ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश
रतलाम- (Ratlam) जिले के शिवगढ़ थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। सोमवार को शिवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पाडलियाघाटा में शिवगढ़ बाजना रोड सोगल डुंगरी घाट रोड़ के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। जिस पर थाना शिवगढ़ पर मर्ग क्रमांक 27/25 धारा 194 बी.एन.एस.एस. की पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटन वाला के मार्ग दर्शन में शिवगढ़ थाना प्रभारी मोहन सिंह मौर्य के नेतृत्व में टीम का गठन कर अज्ञात मृतिका के शिनाख्तगी एवं घटना के सभी पहलुओं पर जांच के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा मृतिका की पहचान गुड्डी पति कालु सिंगाड निवासी मउडीपाडा बायडी थाना शिवगढ़ के रूप में की गई।
महिला को उसके पति कालु पिता मोहन सिंगाड एवं भाई विष्णु पिता दुदा गरवाल द्वारा पहचान कर गुड्डी पति कालु सिंगाड होना बताया गया। परिजनों एवं साक्षियों के कथन के आधार पर यह तथ्य सामने आए कि मृतिका गुड्डी 6 जुलाई रविवार को रावटी गयी थी। जो वापस घर पर नही आई। मृतिका के पति कालु पिता मोहन सिंगाड जाति भील उम्र 40 साल निवासी मउडीपाडा थाना शिवगढ़ जिला रतलाम के कथन लिये गये जो अपने कथन पर बताया कि घटना के पर्व मैने अपनी पत्नी गुड्डी बाई को दशरथ गुर्जर के साथ मोटर सायकिल पर बैठकर रावटी से बाजना की तरफ जाते हुये देखा था।
चश्मदीद साक्षी के कथनो के आधार पर संदेही दशरथ पिता बल्लु गुर्जर से पूछताछ करते उसने हत्या करना स्वीकार किया तथा बताया कि मृतिका गुड्डी से प्रेम संबंध था। मृतिका मेरे घर पर साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी। इस कारण से मैं उसे बजना बाजार जाने के बहाने से ले गया और रस्ते में मौका देखकर दुप्पटे से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी दशरथ गुर्जर के विरुद्ध अपराध धारा 103 बी.एन.एस. व 3(2)(V) SC,ST Act का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।




