पक्का मकान मिलते ही शकुंतला बाई का खिल उठा चेहरा
8/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम Ratlam,mp)- रतलाम जिले के जावरा के रहने वाली शकुंतला बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना की सौगात मिली है। पहले कच्चे मकान में रहने वाली शकुंतला बाई को पक्का मकान मिलते ही चेहरा खिलता हुआ दिखाई दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की बदौलत उसके जीवन में खुशहाली आ गई है। बतादे कि जावरा के वार्ड नंबर 11 की रहने वाली शकुंतला मजदूरी का कार्य करती है। पहले कच्चे मकान में विपरीत मौसमों में अत्यंत दुखद परिस्थितियों का सामना उसके परिवार को करना पड़ता था। लेकिन अब शकुंतला बाई का परिवार खुश है। क्योंकि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन को खुशहाल कर दिया है। इसके लिए शकुंतला और उसका परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।




