रिंगनोद पुलिस ने डोडाचुरा तस्कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रिंगनोद पुलिस ने डोडाचुरा तस्कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

8/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के रिंगनोद थाना पुलिस ने डोडाचुरा 2 तस्कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बतादें कि रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही के लिए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था जो इसी तारत्मय मे रतलाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका व जावरा एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान के मार्ग दर्शन मे रिंगनोद इंचार्ज थाना प्रभारी आर एस मईडा के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुए माननखेडा नई आबादी पुराना यात्री प्रतीक्षालय महु नीमच रोड फोरलेन हाइवे से घनश्याम उर्फ लाडू प्रहलाद राम चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी रेन तहसील डेगाना थाना पादुकला जिला नागोर राजस्थान को मय कार के पकडा तथा तलाशी लेते 5 किलो ग्राम डोडाचुरा मिला है। जिसकी पहचान व तोल की कार्यवाही उपरान्त आरोपी घनश्याम चौधरी से डोडाचुरा व वाहन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वही आरोपी घनश्याम चौधरी के विरुद्ध रिंगनोद थाने पर अप क्र 10/25 धारा 8/ 15/ 25/ 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण मे आरोपी घनश्याम चौधरी से जप्त मादक पदार्थ के संबध मे पुछताछ करते डोडाचूरा भंवर लाल पिता निर्भय राम कुमावत निवासी पीगराला थाना कालूखेड़ा से लाना बताया गया है। इस पर आरोपी भंवरलाल को भी गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *