सैलाना में सुरक्षित यात्रा के संबंध में मजदूरों को किया जागरूक
8/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (sailana,mp)- रतलाम जिले के विभिन्न क्षेत्रो में मजदूरों को लेकर जाने वाले ओवर लोडिंग वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्ग दर्शन में सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल द्वारा सैलाना में मजदूरों एवं वाहन चालकों को क्षमता से अधिक सवारियों वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए मजदूरों एवं नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं क्षमता से अधिक संख्या में किसी वाहन में यात्रा नहीं करने की समझाइश दी गई। सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल द्वारा मजदूरों को बताया गया कि क्षमता से अधिक संख्या में भरी सवारी वाले वाहन के साथ दुर्घटना की संभावना कई गुना अधिक बढ़ जाती है एवं इससे बड़ी मात्रा में जन हानि हो सकती है। वाहन की गति पर भी ध्यान दे और तेज गति से वाहन चलाने पर वाहन चालक को समझाए। इसके साथ ही वाहन चालकों को भी समझाया गया कि क्षमता से अधिक सवारियां वाहन में न बैठाए, वाहन धीमी गति से चलाए एवं यातयात के नियमों का पालन करे। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कारवाई की जाएगी।
। फोटो- शंकरलाल पाटीदार(करिया)




