घर का रास्ता भटकी महिला को पुलिस ने सुरक्षित पहुचाया “घर”
8/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam mp)- रतलाम जिले के ग्राम मावत, रिंगनोद थाना निवासी महिला ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास के लिए कलेक्टर कार्यालय रतलाम आवेदन देने गई थी। जिससे कि वह घर आने में लेट हो गई। रतलाम से बस से ढोढर उतर गई थी और उसके घर जाने का रास्ता समझ नहीं आ रहा था। अकेली महिला द्वारा घर पर संपर्क करने का प्रयास किया। परन्तु किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। वही एफआरवी टीम द्वारा महिला के गांव का पता पूछा तो महिला द्वारा ग्राम मावता का निवासी होना बताया जो कि ढोढर से काफी दूर होने पर रात्रि के 10 बजे का समय होने तथा अन्य कोई साधन उपलब्ध नहीं होने से रिंगनोद थाना पुलिस की डायल 100 एफआरवी 9 के आर हीरालाल आर्य और पायलट संदीप भाटी द्वारा अकेली महिला को सुरक्षित उसके गांव घर पहुंचकर उसके परिवार के सुपुर्द किया गया।




