प्रसिद्ध भजन गायक किशन भगत 10 जनवरी को रतलाम के लक्कड़ पिठा में सांवरिया सेठ एवं महाकाल के भजनों की प्रस्तुति‌ देंगे

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

प्रसिद्ध भजन गायक किशन भगत 10 जनवरी को रतलाम के लक्कड़ पिठा में, सांवरिया सेठ एवं महाकाल के भजनों की देंगे प्रस्तुति‌।

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।

रतलाम- (Ratlam) शहर में धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अस्तित्व 108 परिवार रतलाम द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। “एक शाम बाबा महाकाल व सांवरिया सेठ के नाम” आयोजित इस भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक किशन भगत एवं स्थानीय गायक प्रसन्न परसाई अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे।

यह आयोजन शनिवार, 10 जनवरी 2026 को शाम 7:00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का आयोजन लक्कड़ पीठा, बाजना बस स्टैंड के पास, किया जाएगा। आयोजन के अनुसार, भजन संध्या के माध्यम से भक्तिमय वातावरण में बाबा महाकाल एवं सांवरिया सेठ की आराधना की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस भजन संध्या के निवेदक अस्तित्व 108 परिवार, रतलाम हैं। आयोजकों ने धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *