आलोट पुलिस ने ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आलोट पुलिस ने ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam)  जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाये जा रहे लम्बित स्थाई/फरारी वारंटो की तामिली के लिए अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार के मार्ग दर्शन में लम्बित स्थाई फरारी वारंटो की तामिली की कार्यवाही के अंतर्गत अनुभाग आलोट की पुलिस टीम ने 8 वर्ष पुराने अपराध में फरार स्थाई वारंटी नेन सिंह पिता चंपालाल उम्र 40 साल निवासी लाखाखेड़ी का धारा 34(2) आब. एक्ट का स्थाई वारंट तामिल करवाया गया है। अनुभाग आलोट की पुलिस टीम ने दिनांक 1 जनवरी 2026 से अभी तक थाना आलोट के 9 स्थाई, 3 फरारी एवं थाना नागदा के 3 स्थाई, जिला आगर का 1 स्थाई वारंट तामिल करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *