सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस को नियत स्थान पर खड़ा न रखने को लेकर शिकायत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस को नियत स्थान पर खड़ा न रखने को लेकर शिकायत

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) नगर में स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस को उसके निर्धारित एवं नियत स्थान पर खड़ा नहीं रखे जाने को लेकर पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत ने एक जिलाधीश महोदय को शिकायत की है। शिकायत में बताया कि कई बार आपात स्थिति में एम्बुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती, जिससे मरीजों एवं प्रसूता महिलाओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व एम्बुलेंस को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निर्धारित स्थान पर खड़ा किया जाना चाहिए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत उपयोग किया जा सके।

लेकिन लापरवाही के चलते एम्बुलेंस कभी इधर-उधर खड़ी रहती है, तो कभी बिना सूचना के बाहर चली जाती है। इस विषय को लेकर संबंधित विभाग एवं उच्च अधिकारियों से मांग की गई है कि एम्बुलेंस संचालन में अनुशासन सुनिश्चित किया जाए तथा जिम्मेदार कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *