सैलाना के शासकीय सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय में वार्षिकोत्सव का हुआ समापन
8/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (sailana,mp)- जिले के सैलाना नगर के शासकीय सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय मे वार्षिकोत्सव का समापन और प्रतिभा पुरस्कार सम्मान समारोह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रतलाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष और शिक्षा समिति अध्यक्ष केशू निनामा,सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, सैलाना विधायक प्रतिनिधि शिवा गहलोत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीष जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीलम बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायण उपाध्याय ने विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजन से किया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा, छात्र संघ के प्रमुख परामर्शदाता मानसिंह डामोर, शैलजा दवे, राजेश सोनी और सभी शिक्षको के साथ छात्र परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने किया। जनपद अध्यक्ष कैलाश चारेल ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा की जो विद्यार्थी पुरस्कार नहीं प्राप्त कर सके हैं वे भी बधाई के अधिकारी है। विधायक प्रतिनिधि शिवा गहलोत ने कहा की अब विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार हो जाना चाहिए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीष जैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कठोर परिश्रम को प्राथमिकता देने को कहा। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीलम बघेल ने अपने उद्बोधन में छात्रों को कहा की मैने भी उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययन कर उत्कृष्टता अर्जित की है। आप भी उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र है, उत्कृष्ट बने। विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायण उपाध्याय ने कहा कि मैं इसी विद्यालय में शिक्षक रहा हूं। यहां आकर मुझे अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। आप भी अधिकारी बने। यही शुभकामना देता हूं। अतिथियों के समक्ष प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक के विद्यार्थियों के द्वारा प्रमुख सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसकी अतिथियों ने प्रशंसा की एवं नगद पुरस्कारों की भी घोषणा की। प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख करते हुए इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय में वर्ष भर में संचालित विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को शील्ड ,मेडल, उपहार एवं प्रमाण पत्रों के द्वारा पुरस्कृत किया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंदू मईडा, छगनलाल मीणा, कालू बारोड़ आदी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जयश्री शर्मा एवं डॉ अर्जुन सिंह पवार ने किया। तथा कार्यक्रम का आभार छात्र संघ के प्रमुख परामर्शदाता मानसिंह डामोर ने माना।




