अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में रतलाम ट्रॉफी 2025

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में रतलाम ट्रॉफी 2025

8/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहर के दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड में अक्षय संघवी (एमआईसी सदस्य व भाजपा पार्षद) मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के पांचवें दिन शानदार 3 मैच खेले गए।

पहला मैच कोहिनूर और ब्रदर का खेला तथा दूसरा जी.टी. ट्रेडर्स व फाइनेंस सर्कल के मध्य हुआ तथा तीसरा मैच एम पी फोर्स विरुद्ध के.के. आर. ताज के बीच देर रात तक खेला जाएगा। मैच के मुख्य अतिथि कुशा भाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, सूरज मंडल जैन अध्यक्ष निलेश गांधी, सीनियर डीसीएम अजय ठाकुर, उद्योगपति सुशील अजमेर सहित सुशील संघवी व अशोक जैन लाला रहे। अक्षय संघवी मित्र मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला से एवं दुपट्टा पहन कर किया। तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए परिचय प्राप्त किया। जिसमें पहला मैच ब्रदर्स और कोहिनूर मध्य खेला गया। इसमें कोहिनूर 79 रन ही बना सकी। इसमें ब्रदर्स ने 6 रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच छोटा शाकिब रहे। जिनको एलईडी दी गई। दूसरा मैच दूसरा मैच जीटी किंग्स और फाइनेंस सर्कल के मध्य खेला जा रहा है। इसमें पहले बल्लेबाजी जीटी किंग्स द्वारा की जा रही है और 2 विकेट 5 रन अभी तक बनाए। इस अवसर पर आयोजन समिति के हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, अंकित कटारिया, ऋषभ जैन आदि के साथ खेल प्रेमी व दर्शक मौजूद रहे। तथा 9 फरवरी रविवार को पहला मैच अंबर और राका 11 के मध्य तथा दूसरा मैच रतलाम ग्रामीण और शेरानी 11 के मध्य तथा तीसरा मैच प्री- क्वार्टर एमपी फोर्स और नई शुरुआत के मध्य खेला जाएगा। यह जानकारी हितेश बरमेचा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *