जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को किया निलंबित
8/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव ने अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वित्तीय अनियमितता पाई जाने पर ग्राम पंचायत रिछा चांदा के पंचायत सचिव दिलीप जोशी को निलंबित कर दिया है।
बतादे की रतलाम जिला पंचायत सीईओ ने विगत दिवस निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव द्वारा जल जीवन मिशन की नगद राशि अपने पास रखते हुए जमा नहीं कराई जाकर पोर्टल पर एंट्री नहीं की गई है। राशि का कोई हिसाब नहीं बताने के कारण प्रथम दृष्टया अनियमितता होना पाया गया था।



