रतलाम पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान
8/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने हमराह यातायात पुलिस बल संतोष चौरसिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार ने सडक सुरक्षा माह 2025 परवाह थीम के तहत 1 जनवरी 2025 से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत समता इन्टरनेशनल स्कूल, नोबल इन्टरनेशनल स्कूल, मार्निंग स्टार स्कूल, साइन्स अकेडमी स्कूल, शाहीन अकेडमी स्कूल, द सेफायर स्कूल, जाकर छात्र-छात्राओ द्वारा अपने अपने स्कूलो में ड्राईन्ग, पेन्टिंग, निबंध, वाद विवाद, स्लोगन, यात्रा चिन्ह को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमे शहर व आलोट की स्कूलो के लगभग 6000 बच्चो ने भाग लिया व जिसमे बच्चो द्वारा चित्र के माध्यम से दुर्घटनाओ मे कमी लाने का संदेश दिया तथा सडक सुरक्षा माह 2025 परवाह थीम के तहत स्कूलो मे ट्राफिक अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओ तथा स्कूल बस चालको व स्टाफ को यातायात नियमो को लेकर समझाईस दी गई व यातायात नियमो का पालन करने के लिए जागरुक किया गया। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओ को स्कूल बस को लेकर इमरजेंसी एग्जिट गेट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरो, अग्निशमन यंत्र आदि की पोस्टर के माध्यम से आमजन तक सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने एवं यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन करने सम्बंधी जागरुकता जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करे, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बिठाये, शराब पीकर वाहन न चलाये, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, चार पहिया वाहन चलाते समय सिट बेल्ट का उपयोग करे, आदि संदेश के साथ सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन करने के लिए आमजन को जागरुक करने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओ द्वारा अच्छी प्रस्तुती दी गई।




