दो वर्ष पहले अपहृत हुई बालिका को पुलिस ने दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार
8/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के नामली पुलिस ने आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत दो वर्ष पहले वर्ष 2023 में अपहृत हुई नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
बतादें कि 6 जुलाई 2023 को फरियादी दिलीप पिता रतनलाल निवासी पंचेड़ ने अपनी नाबालिक बालिका का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर रतलाम पुलिस ने 1 फरवरी से मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवयस्क बालक/बालिकाओं एवं गुम इंसान की दस्तयाबी करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन में नामली थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान व टीम ने लगातार अपहृताओं की दस्तयाबी के प्रयास कर अपराध की अपहृता नाबालिक बालिका उम्र 16 वर्ष को बांसवाड़ा (राजस्थान) से आरोपी संजय चौहान की अभिरक्षा से बरामद किया गया एवं बालिका के कथनों के आधार पर धारा 376(2)एन,376(3) भादवि व 5j(ii)/6,3/4 पाक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी संजय उर्फ सोनु पिता पर्वत सिंह चौहान जाति राजपुत उम्र 27 साल निवासी कालिका माता मोहल्ला बांसवाडा (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया हैं। इस प्रकार थाना नामली पुलिस नू आपरेशन मुस्कान के तहत एक सप्ताह में कुल 3 नाबालिक बालिकाओं को दस्तयाब करने में सफलता पाई हैं।




