हत्या का मुख्य फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
8/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- शहर के डीडी नगर थाना अंतर्गत हत्या के प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी संजय उर्फ बबलू व उसकी पत्नी माया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बतादे कि 22 जनवरी 2025 को दीनदयाल नगर थाना क्षैत्र मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव कनेरी हाई स्कुल परिसर मे बाउण्ड्री वाल के पास मिला था। जो जांच के दौरान मृतक व्यक्ति कि पहचान भरत पिता मोहन भाभर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जेतपाड़ा थाना बिलपांक के रूप मे किया गया था। वही मोके पर मृतक भरत भाभर की मोटर सायकल भी मिली थी। घटना स्थल पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को स्कूल के पास छोड़ जाने के साक्ष्य प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दीनदयाल नगर थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना, घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों एवं परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्या का खुलासा कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। हत्या का मुख्य आरोपी संजय उर्फ बबलू मईड़ा और उसकी पत्नी माया उर्फ दीपिका घटना के बाद से ही फरार हो गए थे।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने हत्या के प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी संजय उर्फ बबलू सहित घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था। वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर शुक्रवार को हत्या के मुख्य आरोपी संजय उर्फ बबलू पिता कैलाश मईडा, माया उर्फ दीपिका पति संजय मईडा को गिरफ्तार किया गया। व शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।




