सैलाना का अतिप्राचीन बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर व छोटा कल्याण केदारेश्वर महादेव मंदिर की मन मोह लेने वाली सुंदरता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना का अतिप्राचीन बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर व छोटा कल्याण केदारेश्वर महादेव मंदिर की मन मोह लेने वाली सुंदरता

8/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम(MP)- मध्य प्रदेश के रतलाम जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर सैलाना-सरवर रोड पर स्थित कल्याण केदारेश्वर जिसे छोटा केदारेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के सिमप ऊंची-ऊंची पहाड़ियां मौजूद हैं। ओर इन पहाड़ियों पर सावन माह में हरियाली छाना शुरू हो जाती है और बारिश के चलते यहां पर मौजूद प्राकृतिक तीनो बरसाती झरनों का पानी यहां के वातावरण और भी खूबसूरत बना देती है। मंदिर के समीप सीढ़ियां भी मौजूद है। यह सिढियां अतिप्राचीन बाबा केदारेश्वर की शिवलिंग तक पहुंचाती हैं। कल्याण केदारेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी युवराज त्रिवेदी ने बताया कि यह मंदिर लगभग 200 वर्ष से भी अधिक पुराना है। यह मंदिर पर्यटको व श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है। लोग बड़ी संख्या में यहां पर पिकनिक मनाने को भी आते हैं।

बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर-
इसी तरह सैलाना- आडवानीया रोड़ स्थित बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है। मंदिर के पुजारी गिरिराज त्रिवेदी ने बताया कि बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना है। यह मंदिर राजा महाराजाओं के काल से मौजूद है। एक वर्ष में यहां पर दो बार भव्य मेले का आयोजन भी किया जाता है। मंदिर के मुख्य मार्ग तक सीढ़ियां मौजूद है। और मंदिर के समीप एक प्राचीन बरसाती झरना व कुंड मौजूद है। बताया जाता है की बारिश के दिनों में बरसाती झरना बड़े उफान के साथ बहता है। मंदिर परिसर में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई देता है। यह नजारा देखकर मानो बरसाती झरना बाबा महादेव की शिवलिंग का जलाभिषेक करता हो।

 

सैलाना-अडवानिया रोड स्थित बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर का दृश्य 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *