सैलाना नगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया निरीक्षण

रतलाम- (Ratlam) आगामी त्यौहार को देखते हुए रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम के आदेशानुसार एवं सैलाना एसडीएम मनीष जैन के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जारी है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया ने सैलाना में कार्यवाही करते हुए सदर बाजार स्थित विनायक आइस्क्रीम से मावा बर्फी, मोदी आइस एंड स्वीट्स से मावा और फैनी, अम्बे श्री फूड से सोन पापड़ी और कैडबरी के नमूने लिए। विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर सभी दुकान संचालकों को अपने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और गुणवातायुक्त खाद्य पदार्थो का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए।

साथ ही दुकानो से लिए गए सभी नमूने सेम्पलों को जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *