हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग, अभियान का महापौर प्रहलाद पटेल ने किया शुभारंभ

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग, अभियान का महापौर प्रहलाद पटेल ने किया शुभारंभ

 

नगर निगम कार्यालय परिसर में गूंजे देशभक्ति के नारे

रतलाम- (Ratlam) 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद, निगम अधिकारी व कर्मचारियों के साथ नगर निगम कार्यालय भवन व परिसर में तिरंगे झण्डे देशभक्ति नारो के साथ लगाये।

इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, विष्शल शर्मा, अक्षय संघवी, पार्षद परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, हीना मेहता, प्रीति कसेरा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, संजय कसेरा, शेरू पठान, जलज सांकला, राजेश माहेश्वरी, विजय सिंह चौहान, रमेश पांचाल, उपायुक्त करूणेश डण्डोतिया, निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के नारे लगाये।

साथ ही शुक्रवार को हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता का उत्सव अभियान के तहत रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा लेकर 8 अगस्त से 15 अगस्त 2025 चलाए जा रहे हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। जिनमें गुरू रामदास पब्लिक स्कूल, एन पी सैलाना, शा.उ.मा. विद्यालय पिपलिया जोधा, सेकेंडरी स्कूल सिमलावदा, शा. हाई सेकेंडरी स्कूल खरवा कला, जी.एच.एस.एस आलोट, हा.से. स्कूल बरबोदना, प्रा. वि. खेडी, प्रा.वि. बापुनगर सेजावता एवं बाजना आदि क्षेत्रों के स्कूलों के विद्यार्थियों ने तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *