रतलाम एसपी ने दलबल के साथ शहर के मुख्य मार्गो एवं बाजार व्यवस्था का किया निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम एसपी ने दलबल के साथ शहर के मुख्य मार्गो एवं बाजार व्यवस्था का किया निरीक्षण

रतलाम- (Ratlam) आगामी त्यौहारों रक्षाबंधन, विश्व आदिवासी दिवस, स्वतंत्रता दिवस आदि के दृष्टिगत रतलाम पुलिस का व्यापक निगरानी अभियान अंतर्गत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने दलबल के साथ शहर के मुख्य मार्गो एवं बाजार व्यवस्था का निरीक्षण किया।

आगामी त्योहारों रक्षाबंधन, विश्व आदिवासी दिवस, स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस ने जिलेभर में व्यापक गश्ती, निगरानी एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस द्वारा रतलाम शहर सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों के संवेदन शील एवं भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य बाजार में विशेष चेकिंग एवं सक्रियता बनाए रखने तथा होटल, लाज, धर्मशालाओं की चेकिंग करने एवं रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा दलबल के साथ शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गों एवं मुख्य बाजार में व्यवस्थाओं के जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विश्व आदिवासी दिवस पर निकलने वाली रैली के सुचारू एवं शांति पूर्वक संपन्न करवाए जाने के लिए यातायात व्यस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के संबंध आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रक्षाबंधन के दृष्टिगत बाजार में आने वाले नागरिकों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा त्यौहार के दौरान असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं नागरिकों के बीच सुरक्षा और भरोसे का वातावरण तैयार करने के लिए निर्देशित किया।

मुख्य कार्रवाइयाँ और निगरानी गतिविधियाँ-

होटल, लॉज, धर्मशालाओ की गहन जांच।

आगंतुकों की आईडी सत्यापन, रजिस्टर रिकॉर्ड का अवलोकन और स्टाफ से पूछताछ।

यातायात और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त।

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जाएगी।

अस्थायी व प्रवासी निवासियों की पहचान-पत्र जांच।

फेरीवालों, मजदूरों और अन्य बाहरी नागरिकों का वैध दस्तावेजों के साथ सत्यापन किया जाएगा।

शराब दुकानों व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी।

अनावश्यक जमावड़ों की पहचान और विधिवत निष्कासन, शांति भंग करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

रात्रि में विशेष गश्त

रात्रि 10 बजे से 2 बजे तक प्रतिदिन विशेष गश्त एवं चेकिंग पॉइंट्स लगाए गए है। अतिरिक्त मोटर साइकिल पार्टी एवं मोबाइल वाहन द्वारा गश्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *