सैलाना पुलिस ने दम्पति को एफआरव्ही वाहन से सुरक्षित घर छोड़ा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना पुलिस ने दम्पति को एफआरव्ही वाहन से सुरक्षित घर छोड़ा

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में उदयपुर से बस से घर लौट रहे दम्पति को देर रात 2 बजे घर पहुँचने का कोई साधन नहीं मिलने पर डायल-112/100 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से ले जाकर सुरक्षित उनके घर छोड़ा है।

रतलाम के सैलाना थाना क्षेत्र में पिपलोद रोड पर पेट्रोल पंप के पास दम्पति को घर पहुँचने का कोई साधन नहीं मिल रहा है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में शुक्रवार को रात्रि 2 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल ताल सैलाना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक मनीष खराड़ी एवं पायलेट अनवर ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दम्पति उदयपुर में काम करते है। त्यौहार मानने घर लौटे थे। देर रात होने से घर पहुँचने का कोई साधन नहीं मिल रहा था। डायल-112/100 जवानों ने दम्पति को एफआरव्ही वाहन से लेकर उनके चाहे अनुसार गाँव थोरनाका छोड़ा। पति जीवन पलासिया और पत्नी सूर्या पलासिया द्वारा देर रात सहायता के लिए डायल-112/100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *