सैलाना नगर में राखीयों की सजने लगी दुकाने, बाजार में दिखी रोनक
रतलाम- (Ratlam) रक्षाबंधन का त्यौहार जैसे-जैसे नजदीक आता चला जा रहा है। वैसे-वैसे नगर में विभिन्न प्रकार की आकर्षित सुंदर-सुंदर राखियों की दकाने सजने लगी है। इसी तरह विभिन्न प्रकारों की मिठाइयां, नारियल, सोना, चांदी के साथ ही कपड़ों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ नजर आई। शुक्रवार को सुबह से ही आस-पास के ग्रामीणों ने अपना जरूरी सामान खरीदा। शनिवार को रक्षाबंधन का त्यौहार होने के कारण नगर में भारी भीड़ दिखाई दी। लोगों ने राखीयों की दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियां खरिदी। बाजार में जरी, हीरा मोती, चंदन, चांदी की राखी आदि की मांग देखी जा रही है। राखी व्यवसाय निर्मल कुमार व राजेश कोठारी ने बताया कि दो-तीन दिन में और बाजार तेज होने की संभावनाएं है।




