रतलाम-इंदौर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, 5 यात्री घायल

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, 5 यात्री घायल

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा 

रतलाम- (Ratlam) बुधवार सुबह रतलाम-इंदौर फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिलपांक थाना क्षेत्र के रत्तागिरी फंटे के पास जोधपुर से इंदौर जा रही एक निजी स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में राजस्थान के बाड़मेर निवासी 5 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे बस तेज रफ्तार में फोरलेन पर आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए। बताया जा रहा है कि ट्रक का स्टीयरिंग फेल होने के कारण यह स्थिति बनी। पीछे चल रही बस अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रक में जा घुसी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी और सड़क पर गिट्टी भी फैली हुई थी, जिससे बस चालक नियंत्रण नहीं रख सका और टक्कर हो गई।

हादसे में घायल यात्रियों की पहचान शेरू, अंबाराम, राजू, विशाल और कृष्णा (सभी निवासी बाड़मेर, राजस्थान) के रूप में हुई है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *