रतलाम निगम सम्मेलन में हंगामा: भाजपा ने पार्षद बागवान का पुतला फुका

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम निगम सम्मेलन में हंगामा: भाजपा ने पार्षद बागवान का पुतला फुका

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।

रतलाम- (Ratlam) नगर निगम की राजनीति में मंगलवार को उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विवाद की शुरुआत कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान को सदन से बाहर किए जाने के आदेश से हुई, जिसके विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने एकजुट होकर सदन का बायकॉट कर दिया।

जैसे ही बागवान को बाहर करने का निर्णय लिया गया, कांग्रेस पार्षदों ने इसे “लोकतंत्र की हत्या” बताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सदन के भीतर शुरू हुआ विरोध जल्द ही नगर निगम परिसर तक पहुंच गया।

सड़क पर उतरा विरोध, पुतला दहन-

सदन से बाहर निकलने के बाद कांग्रेस पार्षद, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता नगर निगम के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने महापौर और परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। विरोध स्वरूप महापौर और परिषद का पुतला दहन भी किया गया।

भाजपा का पलटवार-

विवाद बढ़ने पर भाजपा पार्षदों ने भी नगर निगम परिसर में कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान का पुतला जलाकर विरोध जताया और नारेबाजी की। दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाजी का दौर चलता रहा।

वीर सावरकर टिप्पणी से बढ़ा विवाद-

दरअसल, बैठक के दौरान सलीम बागवान द्वारा क्रांतिकारी वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी ने माहौल को और गरमा दिया। बागवान ने सावरकर को “राष्ट्रद्रोही” बताया, जिससे भाजपा पार्षदों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

सदन में दोबारा हंगामा-

कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर कांग्रेस पार्षदों ने सावरकर के विरोध में पर्चे उछाले। इसके जवाब में भाजपा पार्षदों ने उन्हें चूड़ियां भेंट कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सदन में लगातार नारेबाजी और हंगामा होता रहा। कार्यवाही हुई स्थगित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *