पुलिस ने 8 किलो गांजा व 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिले की पिपलौदा थाना पुलिस द्वारा 8 किलो गांजा व 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब के विरुद्ध लगातार की जा रही है।कार्यवाही के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जावरा एसडीओपी के निर्देशन पर पिपलोदा थाना प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस चौकी सुखेड़ा द्वारा मंगलवार की रात्रि में चौकी क्षेत्र के सुजापुर-बाराखेड़ा मार्ग पर बनी एक गुमटी से आरोपी गफ्फार बेग पिता मासूम बैग उम्र 45 साल निवासी सुजापुर के कब्जे से 8.544 कि.ग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा 10 पेटी देशी मदिरा जप्त की गयी। आरोपी गफ्फार बैग को गिरफ्तार किया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक धारा 114/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट ,34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। तथा आऱोपी को न्यायालय पेश कर एक दिन का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पुछताछ कि जा रही है।




