रतलाम एसपी कार्यालय में जनसुनवाई में आएं 27 आवेदको की शिकायतो के दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 27 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना गया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर संबधित थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली। साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक रवींद्र दंडोतिया, निरीक्षक पार्वती गौड़, उनि अनुराग यादव, उनि राजश्री सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।




