पुलिस ने हत्या के प्रकरण में दो माह से फरार अंतिम आरोपी को किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) शहर के डीडी नगर थाना अंतर्गत हत्या के प्रकरण में दो माह से फरार अंतिम आरोपी बलराम पिता नंदराम सिंगर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम आलनिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बतादे कि बीते 22 जनवरी को दीनदयाल नगर थाना क्षैत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव कनेरी हाई स्कुल परिसर मे बाउण्ड्री वाल के पास मिला था। जो जांच के दौरान व्यक्ति कि शिनाख्त भरत पिता मोहन भाभर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जेतपाड़ा बिलपांक थाना जिला रतलाम के रूप मे की गयी। मोके पर मृतक भरत भाभर की मोटर सायकल भी मिली थी। घटना स्थल पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को स्कूल के पास छोड़ जाने के साक्ष्य प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना दीनदयाल नगर पर प्रकरण क्रमांक 57/25 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना, घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों एवं परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्या का खुलासा कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। हत्या का मुख्य आरोपी बलराम सिंगाड़ घटना के बाद से ही फरार हो गया था।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में फरार आरोपी बलराम की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मंगलवार को हत्या के सह आरोपी बलराम पिता नंदराम सिंगाड उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम आलनिया को गिरफ्तार किया गया।




