सरवन में मेडिकल स्टोर्स की गहन जांच
Mpkikhabar सह संपादक कृष्णकांत मालवीय सैलाना।
रतलाम- (Ratlam) डॉ. रविंद्र डामोर प्रभारी मेडिकल ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन, फार्मासिस्ट पूनम चंद निनामा द्वारा कलेक्टर मिशा सिंह ने सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों को डिस्ट्रॉय करने के निर्देश के पालन में सरवन मे मेडिकल स्टोर की गहन जांच की गई।
मेडिकल स्टोर पर हानिकारक तत्वों वाली प्रतिबंधित कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल की कफ सिरप कोल्ड्रिफ व श्रीसन कंपनी के कोई भी उत्पाद नहीं पाए गए। सभी मेडिकल स्टोर्स के संचालको को हिदायत दी गई कि डेक्सट्रोमेथरफेन तत्व वाली प्रतिबंधित दवाई नहीं दी जाए। बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी भी प्रकार की दवाई मरीज एवं पांच साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जाए।




