सैलाना में बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे वोटर लिस्ट का सर्वे

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे वोटर लिस्ट का सर्वे

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में इन दिनों बीएलओ (बूथ स्तर अधिकारी) द्वारा घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची एवं वोटर लिस्ट संबंधी सर्वे कार्य किया जा रहा है। सर्वे के तहत प्रत्येक परिवार के सदस्यों की जानकारी, आयु, पता, पहचान पत्र तथा नए पात्र मतदाताओं का विवरण दर्ज किया जा रहा है।

बीएलओ टीम नागरिकों से अपील कर रही है कि सर्वे के दौरान आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि उपलब्ध कराएं, जिससे जानकारी सही रूप से दर्ज की जा सके। कई क्षेत्रों में लोगों ने बताया कि कुछ बीएलओ के पास पहचान पत्र (आईडी कार्ड) नहीं है। जिसके कारण नागरिकों को उनके सत्यापन में संदेह होता है। इस संबंध में नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बीएलओ को सर्वे के दौरान पहचान पत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाया जाए, ताकि सर्वे कार्य पारदर्शी एवं सहज रूप से हो सके। प्रशासन का कहना है कि जनगणना एवं मतदाता सूची अद्यतन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें नागरिकों की सही जानकारी शामिल होना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए लोग बीएलओ का सहयोग करें और आवश्यक जानकारी सटीक रूप से प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *