भीषण सड़क दुघर्टना में पुर्व विधायक देवदा की हुई मौत
सैलाना के पूर्व विधायक लहलिंग देवदा की मौत के बाद राजनीतिक गलियारो में शोक की लहर
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आदिवासी सीट सैलाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लहलिंग देवदा की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु का मामला सामने आया है। जैसे ही यह जानकारी मिली वैसे ही राजनीतिक गलियारो में शोक की लहर छा गई।
मिली जानकारी के अनुसार 5 नवंबर को शाम 6 बजे यह घटना बाजना के ग्राम छावनी में हुई। पुर्व विधायक घर के बाहर पैदल टहल रहे थे। तभी अचानक बाजना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मोटर साइकिल क्रमांक RJ 03 AS 6386 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पुर्व विधायक देवदा को सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें लगी। ओर वो मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल पूर्व विधायक को बाजना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम जिला अस्पताल रेफर किया गया। ओर रतलाम से गुजरात के बड़ोदरा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।




