सैलाना नगर में विवाह में शिरकत करने आई गुजरात की महिला के साथ हादसा, तीन लाख के सोने के आभूषण गायब

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में विवाह में शिरकत करने आई गुजरात की महिला के साथ हादसा, तीन लाख के सोने के आभूषण गायब

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) गुजरात से विवाह समारोह में आई एक महिला जिले के सैलाना नगर के बस स्टैंड मेन रोड के समिप सागर वाटिका में लूट का शिकार हो गई। महिला के पर्स में रखे आभूषण और नगदी अज्ञात बदमाश लूट ले गए। पुलिस में जांच शुरू कर दी हो। पर परिसर में सीसी टीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण पुलिस जांच में अपराधी तक पहुंचने में कठिनाई आ रही हैं।

दरअसल सैलाना के व्यापारी महेंद्र मेहता के छोटे पुत्र ऋषभ मेहता की शादी में शरीक होने दूल्हे के बड़े भाई गौरव की साली पलक जैन गुजरात के लिम खेड़ा से आई थी। गुरुवार शाम सात बजे के बाद महिला संगीत के दौरान पलक जैन ने अपना पर्स पास रखी कुर्सी पर रख दिया। और बातों में लग गई। कुछ देर बाद जब देखा तो पर्स गायब था। पर्स में तीन तोले के सोने के आभूषण और 5 हजार नगदी रखे थे। घबराई पलक ने अपने जीजा गौरव को घटना की जानकारी दी। सब तरफ अफरा तफरी मच गई। काफी देर तक जब कोई सुराग नहीं मिला तो गौरव मेहता ने सैलाना पुलिस थाने पर एक आवेदन दे कर घटना की जानकारी दी। आवेदन मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। पर सागर वाटिका या आस-पास कहीं भी सीसी टीवी कैमरे नहीं होने के कारण पुलिस को अपराधी तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि घटना का आवेदन मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। पूरे प्रयास किए जा रहे हैं, कि मामला सुलझे। सुरक्षा की दृष्टि से सभी परिसर में सीसी टीवी कैमरे होने चाहिए। पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *