जावरा पुलिस ने जुआ खेलने वाले आरोपीयों के विरुद्ध की कार्यवाही

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा पुलिस ने जुआ खेलने वाले आरोपीयों के विरुद्ध की कार्यवाही

रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा औ.क्षैत्र. पुलिस ने जुआ खेलने वाले आरोपीयों के विरुद्ध कार्यवाही की है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अवैध गति विधीयो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन मे औ. क्षैत्र के थाना प्रभारी वी.डी जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।

गठित टीम को मुखबिर सूचना मिली कि विजय जैन निवासी जावरा का अपने कुछ साथियो के साथ होटल तिर्थ पैलेस के पास खुले बाङे मे जिसके चारो ओर छोटी दिवारे बनी है। उनके आङ मे बैठकर ताश पत्ती से रुपये पैसो की हार जीत के लिये जुआ खेल रहे है। उपरोक्त सुचना पर गठित टीम द्वारा होटल तिर्थ पैलेस के खुले बाङे से दबिश देकर आरोपी सुभाष पिता शैतानमल जैन उम्र 60 साल निवासी चांदनी चौक रतलाम। निलेष पिता गोपाल सोनी उम्र 42 साल निवासी भरावा की कुँई थाना माणक चौक रतलाम। सगीर अहमद पिता गुलाम मोहम्मद उम्र 60 साल निवासी हाट की चौकी रतलाम।। रामकुमार पिता कैलाशचन्द्र पोरवाल उम्र 45 साल निवासी कोठी बाजार जावरा। अश्विन पिता जगदीश ब्राह्मण उम्र 50 साल निवासी सुतारी पुरा जावरा। रितेश पिता राजकुमार मादरेचा उम्र 48 साल निवासी काटजु नगर, रतलाम। विजय पिता बादर जैन उम्र 52 साल निवासी गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा, जावरा के कब्जे से नगदी 1,60, 000 रुपये जुआ राशि व 52 ताश पत्ते जप्त कर 272/25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *