जावरा शहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध की बडी कार्यवाही 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा शहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध की बडी कार्यवाही 

रतलाम- (Ratlam) जिले की जावरा शहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बडी करवाई की है। पुलिस ने 2 आरोपीयों को गिरफ्तार कर 200 ग्राम एमडी ड्रग्स तथा एक स्विफ्ट कार सहित कुल मश्रुका कीमती 27 लाख रुपये का जप्ती कि है।

रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो, जावरा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन के मार्ग दर्शन मे सउनि सगीर खान थाना जावरा शहर द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुवे मंगलवार को पटेल होटल के सामने महु नीमच फोरलेन रोड जावरा से आरोपी कमलेश जैन पिता पुनमचन्द्र जैन जाति जैन उम्र- 51 साल निवासी शास्त्री नगर रतलाम व साबीर खान पिता मेहमुद खान जाति पठान उम्र 27 साल निवासी डाट की पुल रतलाम को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 200 ग्राम किमती 20 लाख व एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार क्र MP- 43 ZA/7047 के साथ गिरफ्तार किया। मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 168/ 2025 धारा- 8/ 22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीयो से पुछताछ मे अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स सुनील सूर्या निवासी शास्त्री नगर रतलाम को देना बताया सुनील सुर्या के संबंध मे जानकारी मिली की आरोपी के विरुद्ध कई गंभीर प्रवृत्ती के अपराध पंजीबध्द है। जिसके संबंध मे जानकारी एकत्रित की जा रही है। आरोपीयो को न्यायालय पेश कर आरोपीयों का पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ के सम्बंध मे पुछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *