रतलाम में पिल्ले के साथ क्रूरता: स्कूटी से बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल होने पर 2 महिलाओं पर केस दर्ज

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में पिल्ले के साथ क्रूरता: स्कूटी से बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल होने पर 2 महिलाओं पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) शहर में पशु क्रूरता का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं द्वारा एक मासूम पिल्ले को स्कूटी के पीछे रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटने का वीडियो सामने आया है। यह घटना शहर की पॉश कॉलोनी लाल बाग क्षेत्र की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 6 मार्च की रात को सामने आया, जिसमें दो महिलाएं स्कूटी पर जाती दिखाई दे रही हैं और एक पिल्ला रस्सी से बंधा हुआ उनके पीछे सड़क पर घसीटता हुआ नजर आ रहा है। स्कूटी पर पीछे बैठी महिला तड़पते हुए पिल्ले को देख रही है, लेकिन इसके बावजूद गाड़ी नहीं रोकी गई। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने महिलाओं को रोकने के लिए आवाजें भी लगाईं, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी और स्कूटी चलाती रहीं।
पत्रकारों ने खोजकर कराया इलाज वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पत्रकारों ने रात में ही लाल बाग कॉलोनी में पिल्ले को खोजा। काफी तलाश के बाद वह एक जगह डरा-सहमा बैठा मिला।

घसीटे जाने के कारण उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई थीं। इसके बाद लोगों ने तुरंत उसका इलाज कराया। दो महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज औद्योगिक थाना प्रभारी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शक्ति नगर निवासी पत्रकार विजय मीणा, अदिति मिश्रा और अमित निगम की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने दीपिका पति नितेश पाटीदार और पूजा पति श्रवण पांचाल के खिलाफ पशु क्रूरता के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *