दिव्यांगजनों के लिए ‘सुगम्य यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई
7/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- सामाजिक न्याय ओर अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली व सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भोपाल कें निर्देशानुसार जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, मध्यप्रदेश विकलांग मंच व जन चेतना मुख बधिर विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजन के लिए सुगम्य यात्रा का शुभारम्भ कलेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिसमें बाधारहित वातावरण का अवलोकन दिव्यांगजनो को करवाया तथा सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई।
यात्रा के दौरान कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महु रोड बस स्टेड, नगर निगम आदि जगह रैंप, बाधा रहित आवागमन का अवलोकन दिव्यांग जनों को करवाया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भ्रमण के दौरान दिव्यांगों को पुलिस कंट्रोल रूम जहां से पूरे शहर पर कैमरे के माध्यम से नजर होती है का अवलोकन करवाया गया। साइबर सुरक्षा के प्रति जानकारी दी गई, गुड टच बेड टच के बारे में दिव्यांग बच्चों को बताया गया। इस अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय संध्या शर्मा उपस्थित थी। एडिशनल एसपी राकेश खाखा द्वारा बच्चों को आशीर्वचन प्रदान किए स्वल्पाहार करवाया गया। उपस्थित आमजनों को दिव्यांग जन के लिए सुगम्य वातावरण की आवश्यकताओं के प्रति संवाद कर जागरूक किया गया। व्हीलचेयर की व्यवस्था, योग्य शौचालय होना, आपातकालीन सुविधाएं तथा परामर्श सेवाएं शामिल है।
इन बातों का ध्यान रखकर दिव्यांगजनो के लिए सुगम्य यात्रा का आयोजन करवाया गया। यह दिव्यांगजनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें समाज की मुख्य धारा में एकीकृत करने में मदद करता है। मध्यप्रदेश दिव्यांग मंच से प्रदेश महासचिव किरण पाटीदार शंभू लाल चौधरी, नियाज़ मोहम्मद मंसूरी, लोकेश बागमरे, भेरूलाल विश्वकर्मा, शांतिलाल गामड़, भारत सिंह राठौर सामाजिक न्याय विभाग से किरण, अमित मईडा, हिम्मत सिंह सोनगरा दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से आकाश पथरोड, कैलाश पटेल हितेश गायकवाड, हरीश जन चेतना मुख बधिर विद्यालय के सतीश तिवारी छात्र व पूरा स्टॉप उपस्थित थे।




