वाल्मीकि जाति हिन्दू समाज का ही है अंग- राहुल निंधाने

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

वाल्मीकि जाति हिन्दू समाज का ही है अंग- राहुल निंधाने

7/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- विगत दिवस रतलाम जिले के सैलाना के थाना परिसर में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत रखी गई शांति समिति की बैठक में सकल हिंदू समाज ने वार्ड क्रमांक 8 में मांस मटन की दुकान को हटाने के लिए मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा को ज्ञापन दिया था।

दरअसल आपत्ति यह थी कि ये दुकाने शीतला माता मंदिर के सामने आ रही है। इससे सनातनियों की धार्मिक भावना आहत होती है। हालांकि सैलाना नगर परिषद में गुरुवार को इस आपत्ति के मद्देनजर मांस मटन की दोनों दुकानों को बंद करवा दिया। परंतु इससे पूर्व साफ-सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण सफाई दरोगा के तीन दिन का वेतन काटने का भी आदेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जारी कर दिया था। इस कार्यवाही को वाल्मीकि समाज में द्वेषपूर्ण माना।
शुक्रवार को अखिल भारतीय वाल्मीकि पंचायत के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी राहुल निंधाने सैलाना आए। यहां उन्हें और भारतीय वाल्मीकि पंचायत के संभागीय महामंत्री जितेंद्र हाडे को विहिप के जिला धर्म प्रचार प्रमुख कुलदीप सिराणा ने शांति समिति की बैठक में हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की सफाई दरोगा के वेतन काटने की कार्यवाही को अनुचित बताया। बाद में सभी ने एकत्रित होकर सैलाना एसडीएम मनीष जैन को ज्ञापन देकर वेतन काटने की कार्रवाई का विरोध किया। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि यदि सफाई में कोई कोताही नहीं बरती गई हो तो सफाई दरोगा का वेतन नहीं काटा जाएगा। इससे पूर्व सभी समाज जनों ने शीतला माता मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया एवं घंटाघर चौराहे पर आकर एसडीएम को ज्ञापन प्रस्तुत कर कहा कि वाल्मीकि जाति हिंदू समाज का ही अंग है।

इस कार्यक्रम में आखिल भारतीय वाल्मिकी पंचायत के संभागीय महामंत्री जितेन्द्र हाडे, विहिप के प्रखंड संयोजक ललित चंदेल, महेश राव, नागेश पाटीदार, घुमन्तू जाति कार्य जिला संयोजक कमलेश शर्मा, वनवासी कल्याण परिषद संगठन मंत्री चंदर मईडा, भाजपा पुर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल पडियार, नगर परिषद के पार्षद मुकेश पाटीदार, कुलदीप कुमावत, चंदा दिनेश पारगी, प्रशांत मांडोत, ललित कसेरा, नाथुलाल राठौर, अम्बिका पाटीदार, वरदीचंद पाटीदार, अनुकुल सोनी, सौरभ रांका, लखन चंदेल, मनोज सिसौदिया, मुकेश पडियार, जलज चंडालिया व समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *