प्राचीन धरोहर गुलाब चक्कर 8 जून को आमजन के लिए खोला जाएगा
आकर्षक प्रकाश सज्जा के साथ होगी मधुर संगीतमयी पुलिस बैंड की प्रस्तुति
रतलाम- (Ratlam) जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम द्वारा प्राचीन धरोहर गुलाब चक्कर का सौंदर्यीकरण कर आकर्षक प्रकाश सज्जा से सुसज्जित किया गया है। पूर्व समय में रतलाम के महाराजा हर्बर्ट पैलेस में टेनिस खेलते थे। तब यहाँ सरकारी बैंड की मधुर ध्वनि गुजंती थी। इसी को पुनः जीवंत करने के लिए म.प्र. एस.ए.एफ इन्दौर के सुप्रसिद्ध पुलिस बैंड की प्रस्तुति के साथ 8 जून को सायं 07.30 बजे गुलाब चक्कर को आमजन के लिए खोला जा रहा है। पुलिस बैंड की प्रस्तुति के पश्चात गुलाब चक्कर के आकर्षक प्रकाश सज्जा का प्रदर्शन उपस्थित नागरिको के समक्ष किया जाएगा।
बताया गया कि गुलाब चक्कर परिसर में हुई प्रकाश सज्जा एवं संगीत व्यवस्था की विशेष सौगात के साथ ही प्राचीन धरोहर पर आगामी सात दिवसो तक प्रतिदिन संध्याकाल में रतलाम के विभिन्न सिंगिंग क्लबो/ग्रुपो/आर्केस्ट्रा के कलाकारो द्वारा गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।




