सैलाना नगर में मुस्लिम समाज ने बकरी ईद पर इदगाह मे की नमाज अदा

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में शनिवार को बकरी ईद धुमधाम से बनाई। स्थानीय मस्जिद चौराहा से 9:00 बजे बेण्ड बाजे से मुस्लिम समाज ने चल समारोह निकला। चल समारोह मुख्य मार्ग से होता हुआ जूनावास ईदगाह पर पहुंचा जहां पर ईद की नमाज मोलाना अनीस उल रहमान ने अदा करवाई।
नमाज के बाद जुलूस शेखजी मोहल्ला, रंगवाड़ी मोहल्ला, बस स्टैंड होते हुए मस्जिद पहुंचा। जहां बकरीइद की एक दूसरे को बधाई दी। मुस्लेमीन कमेटी के सदर इदरीश भाई, शौकत खान, अशफाक कुरैशी, असलम खान पठान, आरिफ कुरेशी, इसरार मंसुरी, आशिक शाह सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जुलूस का मस्जिद चौराहे पर राम प्रसाद चंदेल, मुकेश लोढ़ा आदि ने भी सभी को पुष्प माला पहनाकर ईद की बधाई दी। इस अवसर पर एसडीम मनीष जैन, एसडीओपी निलम बघेल, तहसीलदार कैलाश कन्नौज, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया, एसआई आरपी आरपी सारस्वत व पुलिस प्रशासन मुस्तैद था।




