गीता मंदिर पर हुआ एकादशी संकीर्तन का आयोजन

रतलाम- (Ratlam) शनिवार को डॉ. पी.के. पुरोहित द्वारा गीता मंदिर पर एकादशी संकीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा भजन किये गये।
भजनों में क्या वह स्वभाव पहले सरकार अब नहीं है। दीनों के वास्ते क्या दरबार अब नहीं है।। या तो दयालु मेरी दिग दीनता नहीं है। या दीन की तुम्हें ही दरकार अब नहीं है जैसे भजन किये गए और महिलाओं ने उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ जमकर नृत्य किया तथा कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती कर प्रसादी वितरण की गई।
इसमें शिखा शर्मा, साक्षी श्रीवास्तव, सीमा खंडेलवाल, सुनीता मिश्रा, अर्चना परिहार, ज्योति पुरोहित, संगीता गुनावत, कविता जाट, अंजलि त्रिवेदी, रामचंद्र शर्मा, गोवर्धन रेंडा, संदीप व्यास, सत्यनारायण मंत्री, हरीश रतनावत, राधेश्याम मंत्री, मनीष उपाध्याय, बाबूलाल चौधरी, श्रीकांत पद्याय, हंसा मंत्री, रेनू व्यास साधना राठौड, हनी आदि महिलाएं, पुरुषों के साथ भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




