सैलाना जनपद सभागृह में 15 अगस्त को लेकर बैठक हुई संपन्न। 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा का होगा आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना जनपद सभागृह में 15 अगस्त को लेकर बैठक हुई संपन्न। 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा का होगा आयोजन

रतलाम- (Ratlam) स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार प्रतिवर्षानुसार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नागरिको व सभी शासकीय महकमे के प्रमुखों से अपील की गई है की शासन द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले व घर-घर तिरंगा फहराए। प्रतिवर्षानुसार विद्यालयीन विद्यार्थियों की प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। वर्षाकाल को देखते हुए सारे प्रमुख कार्यक्रम सैलाना कृषि मंडी परिसर में आयोजित किए जाएंगे।

यह सब कुछ तय हुआ गुरुवार को जिले के सैलाना जनपद सभागृह में आयोजित बैठक में। बैठक सैलाना एसडीएम मनीष कुमार जैन की अध्यक्षता में आहूत की गई थी। जिसमें सभी शासकीय विभाग प्रमुख। जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मियों, गणमान्यजन उपस्थित थे। बैठक में अध्यक्षता करते हुए एसडीएम जैन ने यह प्रमुख राष्ट्रीय त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से मनाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग अपने भवन पर एक दिन पूर्व विद्युत सज्जा करें। हर घर तिरंगा अभियान में हर संबंधित बढ़-चढ़कर हिस्सा ले।

बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार 12 अगस्त को सैलाना नगर के सान्दीपनि उत्कृष्ट विद्यालय से दोपहर 3:00 बजे तिरंगा यात्रा निकलेगी। जो पूरे नगर का भ्रमण करती हुई वापस इसी संस्थान में समाप्त होगी। 15 अगस्त को सुबह प्रतिवर्षानुसार स्कूली विद्यार्थियों की प्रभात फेरी निकलेगी। जो नगर भ्रमण करती हुई वापस मंडी परिसर पहुंचेगी। जहां सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य समारोह आयोजित होंगे। बैठक में जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा, सैलाना जनपद सीईओ रिया गेर, बीआरसी नरेंद्र कुमार पासी, सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया सहित सभी संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *