मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत 8 जनवरी को आयोजित होने वाले शिविर..

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत 8 जनवरी को आयोजित होने वाले शिविर…

7/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam mp)- मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत 8 जनवरी को रतलाम जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाकर हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत 8 जनवरी को जिन स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएँगे। उनमें जनपद पंचायत सैलाना के दौलतपुरा पंचायत भवन, जनपद पंचायत आलोट में माउखेडी पंचायत भवन, भैंसोला ग्राम पंचायत भवन तथा मुण्डला कलां ग्राम पंचायत भवन शामिल हैं। जनपद पंचायत रतलाम में धराड पंचायत भवन, मऊ ग्राम पंचायत भवन, सिखेडी ग्राम पंचायत भवन तथा पलसोडी उसरगार ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *