माणक चौक थाने पहुंचे एसपी, पुलिस ने गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की कार्यवाही
7/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अगुवाई में रतलाम जिले के सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में सोमवार-मंगलवार देर रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में रतलाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया,जावरा सीएसपी
दुर्गेश आमों, जावरा एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान, रतलाम एसडीओपी किशोर पाटनवाला, सैलाना एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, आलोट एसडीओपी
शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई। इसी दौरान संबंधित सीएसपी/एसडीओपी द्वारा बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त के लिए रवाना किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार 24 स्थाई वारंटियों, 88 गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए।रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा रात्रि में कांबिंग गश्त का निरीक्षण किया गया।
माणक चौक थाने पहुंचे एसपी-

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार माणक चौक थाने पर पहुंचकर थाना एवं हवालात का निरीक्षण किया गया। बतादे कि गश्त चेकिंग के दौरान सभी को प्रभावी गश्त के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।








